एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल ने भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर प्रमुख सेनाधिकारी का पदभार संभाल लिया है। एयर मार्शल देसवाल 14 जून 1989 को लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में कमीशन हुए थे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्हें विभिन्न लड़ाकू विमानों पर तीन हजार दो सौ घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। वे स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस की भूमिकाओं के विशेषज्ञ हैं। वे एक योग्य पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं। विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और वायु सेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 9:28 अपराह्न
एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल ने भारतीय वायुसेना की पूर्वी वायु कमान के एयर प्रमुख सेनाधिकारी का पदभार संभाला