अप्रैल 27, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की जिसमें 175 लोग सवार थे, तकनीकी खराबी के कारण कल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि विमान दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। इसके परिणामस्वरूप, भोपाल से मुंबई वापस आने वाले विमान जिसमें 178 यात्री सवार थे वह रद्द कर दिया गया।

भोपाल एयरपोर्ट ने बताया कि एयर इंडिया के विमान AI 633 ने मुंबई से भोपाल की उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तकनीकी खराबी की सूचना दी। इसके तुरंत बाद ही सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए और ए.टी.सी, एयरलाइन ग्राउंड ऑपरेशंस, सी.आई.एस.एफ और एयरपोर्ट फायर तथा रेस्क्यू टीम के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला