जून 13, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच: नागर विमानन मंत्री

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के अनुसार पेशेवर तरीके से की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री नायडू ने पिछले वर्ष हुई इस दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटना के कारणों का निष्पक्ष रूप से पता लगाने और विमानन सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस बीच, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (ए.ए.आई.बी.) ने कहा है कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 की दुर्घटना की पूरी तरह से, स्वतंत्र, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। ए.ए.आई.बी. ने जांच की प्रगति पर एक अंतरिम बयान में कहा है कि सभी जांच गतिविधियां पूरी होने और आवश्यक अंतरराष्ट्रीय समीक्षा के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।