नवम्बर 12, 2026 2:31 अपराह्न

printer

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ए.आई.एम.आई.एम. और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने किया गठबंधन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए.आई.एम.आई.एम.)  और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों दलों ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से गठबंधन बनाया है। मोर्चे ने राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की घोषणा की है।

आज लखनऊ में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की घोषणा करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि मोर्चा दलितों, अल्पसंख्यकों, युवाओं, किसानों और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने इसे सामाजिक बदलाव के लिए एक मंच बताया।