सितम्बर 5, 2026 6:06 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में एम्स मोटापा शिखर सम्मेलन 2026 का उद्घाटन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) के निदेशक डॉ. निखिल टंडन ने कहा कि मोटापे से निपटने का सबसे अच्छा तरीका वजन बढ़ने से रोकना है। डॉ. टंडन ने नई दिल्ली में एम्स मोटापा शिखर सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करते हुए कहा कि एक बार व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाए तो वजन कम करना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कम उम्र से ही निवारक उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. टंडन ने कहा कि मोटापा के कारण व्यवहारिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक होते हैं। उन्‍होंने दक्षिण एशियाई लोगों में मोटापे के प्रति विशेष संवेदनशीलता का भी उल्‍लेख किया और कहा कि इसके कारण उनमें पाचन संबंधी जटिलताएं और मधुमेह जैसी समस्‍याएं हो जाती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला