अप्रैल 30, 2026 8:26 अपराह्न

printer

एम्स दिल्ली ने ऑटिज़्म जागरूकता माह के अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्याख्यान किया आयोजित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान – एम्स दिल्ली ने आज ऑटिज़्म जागरूकता माह के अवसर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य व्याख्यान आयोजित किया। इस व्याख्यान में ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर की जटिलताओं पर व्यापक चर्चा की गई जिसमें विशेष रूप से सह-रुग्णताओं प्रारंभिक जीवन के निर्धारकों, तथा उनके दीर्घकालिक विकासात्मक और कार्यात्मक परिणामों पर प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसका उद्देश्य चिकित्सकों, देखभालकर्ताओं और आम जनता को संतुलित तथा प्रमाण-आधारित जानकारी प्रदान करना है।