तमिलनाडु में, आल इंडिया अन्ना डी.एम.के. पार्टी के सचेतक एग्री एस.एस. कृष्णमूर्ति ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की है और, उनसे सत्तारूढ़ टी.वी.के. द्वारा कथित तौर पर चार विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये चारों विधायक आल इंडिया अन्ना डी.एम.के. से इस्तीफा देने के तुरंत बाद टी.वी.के. में शामिल हो गए। एग्री एस.एस. कृष्णमूर्ति ने कहा कि इन विधायकों ने सचेतक की सलाह का उल्लंघन करते हुए टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार द्वारा आल इंडिया अन्ना डी.एम.के. के विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए, पार्टी महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी ने राज्यपाल से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
News On AIR | मई 30, 2026 7:58 अपराह्न | aiadmk
आल इंडिया अन्ना डी.एम.के. पार्टी ने चार विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त को लेकर राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की