संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज कहा कि एआई नवाचार, पारदर्शिता और दक्षता को नया रूप दे रही है। नई दिल्ली में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा आयोजित एआई नवाचार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विकास, नवाचार और परिवर्तनकारी बदलाव को गति देने में एआई और चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि एआई विश्व में बदलाव लाने और व्यक्तियों के जीवन को सुगम बनाने के लिए तैयार है।
News On AIR | जून 26, 2026 6:00 अपराह्न
एआई नवाचार, पारदर्शिता और दक्षता को नया रूप दे रही है: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत