अक्टूबर 26, 2026 9:29 पूर्वाह्न

printer

अहमदाबाद में आयोजित होगा वर्ष 2029 में सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने कहा है कि वर्ष 2029 में सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की मेजबानी करेगा।

यह निर्णय चीन के निंगबो में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया। महासंघ ने वर्ष 2030 की सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी रूस की राजधानी मॉस्को को सौंपी है।

इसके अलावा वर्ष 2028 की विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी वेनेजुएला की राजधानी कराकस को दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला