जून 6, 2026 9:48 अपराह्न

printer

अहमदाबाद: विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप में रोहन तायडे ने जीता स्‍वर्ण

अहमदाबाद में विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप में भारत के रोहन तायडे ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि आज लड़कों की सब-जूनियर आर्टिस्टिक सिंगल प्रतियोगिता में हासिल की।

चैंपियनशिप में भारत अब तक छह स्वर्ण पदक सहित कुल सात पदक जीत चुका है। कल, भारत की सब-जूनियर लड़कों की पारंपरिक समूह टीम ने नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की जूनियर लड़कियों की पारंपरिक समूह टीम ने भी नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत, पदक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।