केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि एग्रीवोल्टाइक्स भारत के कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों को एक साथ बदलने का अवसर प्रदान करता है। श्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर लिखे एक लेख को सोशियल मीडिया पर साझा करते हुए यह बात कही। लेख में बताया गया है कि कैसे खेती के साथ सौर ऊर्जा को जोड़ने से किसानों की आय बढ़ सकती है, पानी की बचत हो सकती है, जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता में सुधार हो सकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। यह सब ‘पीएम कुसुम’ योजना की प्रगति को और आगे बढ़ाने का काम करेगा। श्री जोशी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की अध्यक्षता में आज से शुरू हो रही 7वीं एग्रीवोल्टाइक्स वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस यह दर्शाती है कि इस उभरते हुए वैश्विक क्षेत्र को सार्थक आकार देने में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
News On AIR | अक्टूबर 21, 2026 12:30 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- एग्रीवोल्टाइक्स भारत के कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों को एक साथ बदलने का अवसर प्रदान करता है