सितम्बर 13, 2026 8:24 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से बातचीत की

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि विज्ञान केंद्रों और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में किसानों से बातचीत की।

चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसेमंद केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को स्थानीय स्तर पर सटीक वैज्ञानिक सलाह मिले और नई तकनीकों तक उनकी पहुंच हो।

श्री सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित सुधार, रिक्त पदों पर समय पर भर्ती और राज्यों के साथ समझौता ज्ञापनों के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों को अधिक सुदृढ़ करने के कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।