अगस्त 5, 2026 9:48 अपराह्न

printer

होर्मुज जलडमरू-मध्य को फिर से खोलने पर आज हो सकता है समझौता: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने पर आज ही समझौता हो सकता है। कैलिफोर्निया में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान और ओमान इस रणनीतिक जलमार्ग पर समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। इससे वैश्विक व्यापार और व्यापक अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होने की उम्मीद जगी है।

ईरान की धमकियों और हमलों के कारण होर्मुज जल-डमरू-मध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन में बाधा आने के बाद से यह संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। इस जलमार्ग से कभी दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल और प्राकृतिक गैस गुजरता था, उसके बंद होने से ईंधन और अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला