अक्टूबर 27, 2026 9:18 अपराह्न

printer

आदित्य ने विश्व अंडर-19 मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता

भारत के आदित्य ने मोंटेनेग्रो में विश्व अंडर-19 मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। आदित्‍य ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रूस के इस्लाम मागोमेदोव को चार-एक से हराया। मेघा शेओकंद अब से कुछ देर में महिलाओं के 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में रूस की एकातेरिना फ्रोलोवा से खेलेंगी। 

इससे पहले भारत की हर्षिका ने महिलाओं के 65 किलो वर्ग और प्राची टोकस 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्‍य पदक जीता था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला