जुलाई 26, 2026 9:10 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार कल छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कल छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर कल तेज बारिश का पूर्वानुमान है।

इसी तरह की स्थिति तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, माहे, पंजाब, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रहने की उम्मीद है।