सितम्बर 30, 2026 1:56 अपराह्न | Gujarat

printer

गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना; पांच लोगों की मौत

गुजरात के आणंद जिले में आज सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना एक निजी बस और ट्रक की टक्कर के कारण हुई।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की और सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।