अक्टूबर 10, 2026 7:06 अपराह्न

printer

2047 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उद्योग नवाचार में तेजी लाएं: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि 2047 तक देश के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उद्योगों को नवाचार में तेजी लाने, वैज्ञानिक अनुसंधान को वाणिज्यिक उपक्रमों में परिवर्तित करने तथा भारत की प्रौद्योगिकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।

डॉ. सिंह ने नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक सौ 21वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के अगले चरण में अन्यत्र विकसित प्रौद्योगिकियों को अपनाने से आगे बढ़कर वैश्विक प्रासंगिकता वाले स्वदेशी समाधानों का निर्माण करना आवश्यक है।

डॉ. सिंह ने नेशनल क्वांटम मिशन के अंतर्गत प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आठ वर्षों में दो हजार किलोमीटर के पूर्व निर्धारित लक्ष्य में से पिछले तीन वर्षों में क्वांटम सुरक्षित संचार के एक हजार किलोमीटर के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने अग्रणी प्रौद्योगिकियों में विकसित हो रही घरेलू क्षमताओं के महत्व तथा क्वांटम संचार के रणनीतिक और सुरक्षित महत्व का भी जिक्र किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला