सितम्बर 19, 2026 6:26 अपराह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में तीन बड़े पदों पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष चुने गए, जबकि रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव बने। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने डूसू चुनावों में एबीवीपी की जीत पर बधाई दी है। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह जीत राष्ट्र प्रथम  की नीति में युवाओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है। गृह मंत्री ने कहा कि यह जीत एबीवीपी की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता में युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है।

दोनों नेताओं ने यह विश्‍वास प्रकट किया कि एबीवीपी विद्यार्थियों के लिए पूरी लगन से काम करना जारी रखेगी और विद्यार्थियों के हितों और राष्ट्र-निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला