अप्रैल 24, 2026 4:42 अपराह्न | Aam Aadmi Party's Raghav Chadha

printer

आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की

आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। नई दिल्ली में श्री चड्ढा ने कहा कि वह राज्यसभा में आप के दो तिहाई सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

श्री चड्ढा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प लेकर बनी आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में फंस गयी है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दस सांसद हैं, जिनमें से दो तिहाई से ज्यादा भाजपा में शामिल होने के फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी ने संबंधित दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।