इस वर्ष जनवरी में आधार ऐप शुरू होने के बाद 3 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया है कि इस ऐप के बढ़ते इस्तेमाल से पता चलता है कि सेवाओं का लाभ शीघ्र उठाने में इसके प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।
इसका उपयोग करके करीब 40 लाख लोगों ने अपने मोबाइल नम्बर अपडेट किये हैं और करीब 8.5 लाख लोगों ने अपने पते अपडेट करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल किया है।
ऐप के जरिये एक ही क्लिक में लॉक या अनलॉक करना, उपस्थिति के साक्ष्य के लिए चेहरा प्रमाणित करना, क्यूआर- बेस्ड परिचय-पत्र और विजिटिंग कार्ड जैसी सेवाएं प्राप्त की जा रही हैं।