अगस्त 26, 2026 7:51 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर कल राज्य स्तरीय बैठक आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा कल रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग दो सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आयोग, निगम, मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, विकास प्राधिकरणों के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल हैं। बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला