अगस्त 17, 2026 10:02 अपराह्न

printer

पीएम-सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत बंगाल के पारंपरिक लोक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी

कौशल भारत कार्यक्रम-पीएम-सेतु के अंतर्गत प्रबंधन और डोकरा शिल्प सहित बंगाल के पारंपरिक लोक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जाएगी। कोलकाता में एक कार्यक्रम में आज कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, जयंत चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल कार्यबल विकसित करने में राज्य के पारंपरिक औद्योगिक केंद्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
कोलकाता में ‘कौशल मंथन’ क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन पर पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल केवल दो महीने पहले ही पीएम-सेतु परियोजना में शामिल हुआ है, लेकिन राज्य पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आईटीआई को इस तरह विकसित किया जाएगा कि छात्रों को उद्योगों में उपयोग होने वाले समान उपकरणों और मशीनों का उपयोग करके प्रशिक्षित किया जा सके, जिससे प्रमुख औद्योगिक समूहों का इन संस्थानों में विश्वास बढ़ेगा। यह पहल विशेष रूप से बंगाल के पारंपरिक औद्योगिक केंद्रों पर केंद्रित होगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला