अगस्त 7, 2026 1:06 अपराह्न

printer

प्रेस स्वतंत्रता संगठन ने पाकिस्तान से विदेशी मीडिया सुविधा दिशानिर्देश-2026 वापस लेने की मांग की

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने पाकिस्तान से विदेशी मीडिया सुविधा दिशानिर्देश-2026 वापस लेने की मांग की है। संगठन ने इन दिशानिर्देशों को बहुत कठोर बताते हुए कहा है कि इनके माध्‍यम से पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में जारी अशांति की रिपोर्टिंग पर सेंसरशिप लगाई जाएगी।
 
संगठन के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने कब्‍जे वाले जम्‍मु-कश्‍मीर में चुनावी सुधार की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों की मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की कथित बर्बरता की खबरें प्रकाशित कीं। साथ ही, वहां मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
 
संगठन ने कहा कि ये नए दिशानिर्देश ऐसे समय लागू किए गए हैं, जब पाकिस्तान के कब्जे वाले इस क्षेत्र में अशांति लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
 
संगठन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन और पाकिस्तान में मीडिया की स्वतंत्रता की बिगड़ती स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता बढ़ी है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला