अप्रैल 24, 2026 1:42 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आज नई दिल्ली में आयोजित होगा राष्ट्रीय समारोह

देश में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस स्थानीय स्वशासन की औपचारिक संरचना के रूप में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। यह 1992 के 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन का प्रतीक है, जो 1993 में लागू हुआ था।

पंचायती राज मंत्रालय आज नई दिल्‍ली में एक समारोह आयोजित कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि राष्‍ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का एक संदेश समारोह में पढ़ा जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश देश के पंचायती राज संस्‍थानों तथा ग्रामीण स्‍थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों में प्रचारित किया जाएगा। इस राष्‍ट्रीय कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ पंचायती राज राज्‍य मंत्री, एस.पी. सिंह बघेल शामिल होंगे।  मंत्रालय ने आगे बताया कि इस अवसर पर पंचायत उन्‍नति सूचकांक पर एक रिपोर्ट और मेरी पंचायत, मेरा धरोहर विषय पर तीन पुस्‍तकों का विमोचन किया जाएगा। यह दिवस ऐतिहासिक 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के प्रभावी होने के स्‍मरण में मनाया जाता है। इस अधिनियम ने देश में पंचायती राज संस्‍थानों को संवैधानिक दर्जा और कानूनी मान्यता प्रदान की।