मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर गहरे दबाव में बदल गया है। यह चेन्नई से लगभग सात सौ किलोमीटर और विशाखापत्तनम से लगभग सात सौ सत्तर किलोमीटर दूर है। इसके अगले छह घंटों में चक्रवाती तूफान और कल तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके मंगलवार सुबह तक नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तट से भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में टकराने की संभावना है।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 1:15 अपराह्न
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर गहरे दबाव में बदला: आईएमडी