दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए एक संयुक्त आतंक-रोधी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच त्वरित प्रतिक्रिया और निर्बाध अंतर-एजेंसी समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह मॉक ड्रिल उप महानिरीक्षक और विमानन सुरक्षा समूह के मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किए गए।
सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, बम निरोधक दस्ते तथा अन्य एजेंसियों के कर्मियों ने इस समन्वित अभ्यास में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए उभरते खतरों के खिलाफ तैयारियों को बढ़ाना था।