अगस्त 4, 2026 3:47 अपराह्न

printer

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक वाणिज्यिक पोत पर ताजा हमले से ऊर्जा आपूर्ति पर खतरा बढ़ा

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक वाणिज्यिक पोत पर हुए ताजा हमले और सऊदी अरब के टैंकरों को लाल सागर से दूर ले जाने की घटना ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बढ़ते खतरों को उजागर किया है। एक मालवाहक पोत पर आज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय मिसाइल से हमला होने की ख़बर है।
 
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार यह घटना रणनीतिक जलमार्ग के दक्षिणी किनारे पर ओमान के अल खसाब से लगभग 20 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में हुई। इस हमले के बाद पोत ने संकटकालीन संदेश भेजा था।
 
यह घटना अमरीका और ईरान द्वारा 5 महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से चल रही वार्ता की स्थिति को लेकर जारी किए गए विरोधाभासी बयानों के बाद सामने हुई है।
 
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि उनका देश अपनी सीमाओं की रक्षा करेगा लेकिन युद्ध को आगे नहीं बढ़ाना चाहता है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला