सितम्बर 13, 2026 9:31 अपराह्न

printer

खराब मौसम के कारण जावा सागर में 240 से अधिक यात्रियों वाली नौका पलटी

इंडोनेशिया में खराब मौसम के कारण जावा सागर में 240 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 130 यात्री और चालक दल के सदस्य अब भी लापता हैं।

इंडोनेशियाई बचाव दल ने अब तक 107 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। नौका पूर्वी जावा से दक्षिण कालीमंतन जा रही थी और सुराबाया से बोर्नियो द्वीप के बंजारमासिन के लिए रवाना हुई थी। नौका के आखिरी ज्ञात स्थान के आसपास तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

इंडोनेशिया 17 हजार से अधिक द्वीपों वाला देश है, जहां नौकाएं परिवहन का एक प्रमुख साधन हैं।