मई 20, 2026 8:59 अपराह्न

printer

दिल्ली की एक अदालत ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों में मंगीलाल खटिक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे शामिल हैं। अदालत ने एक अन्य आरोपी शुभम खैरनार की सीबीआई हिरासत भी बढ़ा दी है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो -सीबीआई ने अपने रिमांड पत्र में कहा कि खैरनार से आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि उन अन्य सह-आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके जिन्हें उसने नीट-यूजी के प्रश्नपत्र बेचे थे। सीबीआई ने कहा कि आरोपियों को महाराष्ट्र के नासिक सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाना होगा।

तीन मई को आयोजित हुई नीट-यूजी परीक्षा, प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी।