जून 2, 2026 6:48 अपराह्न

printer

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के अध्‍यक्ष रबि लामिछाने के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल, ने आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। यह मुलाकात “भाजपा को जाने” कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए श्री नवीन ने भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ तथा ऐतिहासिक संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते साझा सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बातचीत लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करने और राजनीतिक दलों के बीच सहयोग को गहरा करने में सहायक होती है। श्री नवीन ने भाजपा के राजनीतिक सफर, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और जनता-केंद्रित राजनीतिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा के संगठनात्मक मॉडल की व्याख्या की और बताया कि जमीनी स्तर पर लोगों से निरंतर और प्रत्यक्ष संपर्क बनाए रखने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनाए गए विकासोन्मुखी शासन मॉडल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकास, सेवा, सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भाजपा की जनसंपर्क और शासन व्यवस्था के केंद्र में रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला