अगस्त 17, 2026 9:34 अपराह्न

printer

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जीवनी पर आधारित हिंदी में लिखित पुस्तक का विमोचन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जीवनी पर आधारित हिंदी में लिखित  पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक पूर्व राज्यसभा सांसद वाई. लक्ष्मी प्रसाद हैं।
 
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह जीवनी केवल घटनाओं का संकलन नहीं, बल्कि वेंकैया नायडू के व्यक्तित्व, संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सामने लाने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करेगी।
 
नितिन नवीन ने कहा कि यह पुस्तक पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक यात्रा के साथ उनके विचारों, संघर्षों और योगदान से पाठकों को परिचित कराती है।
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पुस्तक वेंकैया नायडू की लंबी सार्वजनिक यात्रा, राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की झलक प्रस्तुत करती है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला