अगस्त 1, 2026 1:27 अपराह्न

printer

उत्तरी जापान के आओमोरी प्रान्त के पास आया 5.8 तीव्रता का भूकंप

आज उत्तरी जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। जापान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप 80 किलोमीटर की गहराई पर आया। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका नहीं है। यह भूकंप मंगलवार को कुमामोटो प्रान्त में आए एक शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है। उस भूकंप की अधिकतम तीव्रता 7 दर्ज की गई थी। इस भूकंप से पूरे प्रान्त में भारी तबाही हुई थी जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला