प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में इस वर्ष उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और समकालीन उपलब्धियों को 99 स्मृति चिन्हों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस संग्रह में आध्यात्मिक कलाकृतियाँ, पारंपरिक कला, खेल से संबंधित यादगार वस्तुएँ और राज्य भर की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं के मॉडल शामिल हैं।
प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी का 8वां संस्करण ऑनलाइन चल रहा है और दो अक्तूबर तक जारी रहेगा। संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, इच्छुक बोलीदाता नीलामी में भाग लेने, तिथियों की जानकारी, और उपहारों की संपूर्ण सूची देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल pmmementos.gov.in पर जा सकते हैं।