अगस्त 11, 2026 2:17 अपराह्न

printer

यूक्रेन में रूसी हमलों में 9 लोगों की मौत, रूस ने 300 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

यूक्रेन में रूस के हमलों में नौ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि ज़ापोरिज़िया में छह लोग मारे गए और 19 घायल हुए। निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में तीन लोग मारे गए और पांच घायल हुए। कीव में भी हमला हुआ है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस की सेनाओं ने कीव और ज़ापोरिज़िया में यूक्रेन के आयुद्ध भंडारों और परिवहन सुविधाओं पर हमला किया है। रूस ने अपने क्षेत्र में यूक्रेन के 300 से अधिक ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला