अप्रैल 12, 2026 8:23 अपराह्न

printer

भारतीय-उज़्बेकिस्तान सेना का 60 सदस्यीय दल दुस्तलिक के 7वें संस्करण के लिए रवाना

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के 7वें संस्करण के लिए भारतीय सेना का 60 जवानों वाला एक दल आज रवाना हुआ। यह अभ्यास आज उज़्बेकिस्तान में शुरू हुआ और इस महीने की 25 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास हर साल बारी-बारी से भारत और उज़्बेकिस्तान में आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त अभियानों को अंजाम देने की संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है। भारतीय सशस्त्र बलों के दल में भारतीय सेना के 45 जवान शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश महार रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं, और भारतीय वायु सेना के 15 जवान हैं। उज़्बेकिस्तान के दल में भी उज़्बेकिस्तान सेना और वायु सेना के कुल 60 जवान शामिल हैं।