इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास आज 6 दशमलव 1 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान, भूभौतिकी एजेंसी और भूकंप स्थानीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर दो मिनट पर आया। इसका केंद्र दक्षिण नियास क्षेत्र से लगभग 147 किमी दक्षिण-पूर्व में 29 किमी की गहराई पर था। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप इसी महीने की शुरुआत में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है। उस शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 6:36 अपराह्न
इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.1 तीव्रता का भूकंप