सितम्बर 19, 2026 1:55 अपराह्न

printer

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के दूसरे चरण में अगले महीने से 34 हजार ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण

दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना के दूसरे चरण में ग्रामीण विकास मंत्रालय अगले महीने से अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 34 हज़ार ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देना शुरू करेगा। पहले चरण में बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु सहित 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षण बैच शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्रालय ने बताया कि अगले वर्ष 31 दिसंबर तक 3 लाख 57 हज़ार से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना गरीब ग्रामीण युवाओं के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना है, जो प्लेसमेंट से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है। प्रशिक्षण की अवधि तीन से 12 महीने तक होती है। मंत्रालय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना के दूसरे चरण का इंटीग्रेटेड पोर्टल परियोजना के पूरे जीवन-चक्र को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे ज़्यादा कुशलता, पारदर्शिता और डिजिटल मॉनिटरिंग को बढ़ावा मिलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला