नवम्बर 5, 2026 2:11 अपराह्न

printer

दूसरा राष्‍ट्रीय एस.डी.आर.एफ. सी.बी.आर.एन. प्रतियोगिता 2026 यूपी के गाजियाबाद में सम्‍पन्‍न हुई

दूसरा राष्‍ट्रीय एस.डी.आर.एफ. सी.बी.आर.एन. प्रतियोगिता 2026 आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के मैदान में सम्‍पन्‍न हुई। इस अवसर पर एन.डी.आर.एफ. के महानिदेशक पीयूष आनंद ने कहा कि राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल ने इस पहल की शुरुआत दो साल पहले की थी। इसका उद्देश्‍य राज्‍य आपदा मोचन बलों की क्षमता को सुदृढ़ करना है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य आपदा मोचन बलों के कर्मियों के प्रशिक्षण और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुरूप इस पहल को चलाया गया। श्री आनंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 19 टीम ने भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला