प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 26 तारीख को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 133वीं कड़ी होगी।
कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार और सुझाव टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भेज सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ऐप या मायगव ओपन फोरम के माध्यम से भी ऑनलाइन सुझाव दिए जा सकते हैं। श्रोता 1 9 2 2 पर मिस्ड कॉल देकर सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं। सुझाव इस माह की 24 तारीख तक स्वीकार किए जाएंगे।