दिसम्बर 22, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 20.3K

फ्रांस बनाएगा 30 लड़ाकू विमानों और दो हजार नौसैनिकों की क्षमता वाला नया विमानवाहक पोत

फ्रांस 30 लड़ाकू विमानों और दो हजार नौसैनिकों की क्षमता वाला एक नया विमानवाहक पोत बनाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह घोषणा की। पोत के वर्ष 2038 तक तैयार होने की उम्‍मीद है। यह वर्ष 2001 के पुराने चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत की जगह लेगा।   नए विमानवाहक पोत का विस्थापन लगभग 78 हज...

दिसम्बर 22, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 72

अफ़गानिस्तान: काबुल के मंडावी बाज़ार में लगी भीषण आग, लगभग 7 लाख अमरीकी डॉलर का नुकसान

अफ़गानिस्तान के काबुल में कल ऐतिहासिक मंडावी बाज़ार में भीषण आग लग गई। दर्जनों दुकानें आग में नष्ट हो गईं। लगभग 7 लाख अमरीकी डॉलर का नुकसान हुआ है। अफ़गान समाचार एजेंसी के अनुसार, इस घटना ने काबुल के व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार हो रहे सुरक्षा जोखिमों को उजागर किया है। हालांकि किसी के हताहत होने ...

दिसम्बर 22, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 237

महिला क्रिकेट टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला: पहले मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त

महिला क्रिकेट में, भारत ने कल रात विशाखापत्तनम में खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका के 122 रन के लक्ष्य को भारत ने इसे 14 ओवर और 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया। भारत की ...

दिसम्बर 22, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 50

पाकिस्तान: रावलपिंडी में पीटीआई पार्टी के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था सख्त

पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ-पीटीआई पार्टी के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1300 से अधिक पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों से देशव्यापी विरोध प्रदर...

दिसम्बर 22, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 65

अमरीका: विश्व ध्यान दिवस पर आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में न्यूयॉर्क शहर में एकत्रित हुए सैकड़ों लोग

अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में दूसरे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 मिनट का समन्वित ध्यान किया। &nbs...

दिसम्बर 22, 2025 10:38 पूर्वाह्न

views 8.6K

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर आज देश मना रहा है राष्ट्रीय गणित दिवस

आज राष्ट्रीय गणित दिवस है। यह दिवस भारत के सबसे प्रभावशाली और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर के शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान निकायों और अकादमिक मंचों पर आज वैज्ञानिक प्रगति और रोजमर्रा के जीवन में गणित के महत्व को उजा...

दिसम्बर 22, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 136

शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के देश छोड़ने का कोई सबूत नहीं: बांग्लादेश पुलिस

बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उसके पास ऐसा कोई साक्ष्‍य नहीं है जिससे यह स्‍पष्‍ट हो कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद देश छोड़कर भाग गया है। बांग्‍लादेश के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियां ​​फैसल का पता लगा...

दिसम्बर 22, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 67

ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

ऑस्ट्रेलिया में, न्यू साउथ वेल्स की संसद ने बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद बंदूक और विरोध प्रदर्शन संबंधी सख्त कानून पारित करने के लिए आज एक विशेष सत्र बुलाया है। इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक पिता और पुत्र ने हनुक्का उत्सव पर गोलीबारी की थी, जिसमें 15 लोगों की मौत तथा दर्जनों घायल हो गए थे।   प...

दिसम्बर 22, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 260

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शांति विधेयक को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के शीतकालीन सत्र में पारित सतत परमाणु ऊर्जा उपयोग और विकास, भारत रूपांतरण विधेयक, 2025 - शांति विधेयक को स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रपति ने कल इस विधेयक को मंज़ूरी दी।   इस विधेयक में नागरिक परमाणु क्षेत्र से जुड़े सभी कानूनों को समाहित किया गया है। साथ ही इस क्ष...

दिसम्बर 22, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 77

मौसम विभाग: तेलंगाना के 11 जिलों में आज शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज तेलंगाना के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राज्‍य के कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।