दिसम्बर 22, 2025 2:07 अपराह्न

views 107

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री ने कहा ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान शुरू होने के बाद 2 लाख से अधिक पीयूसी जारी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि दिल्‍ली में 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' अभियान शुरू होने के बाद से दो लाख से अधिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र- पीयूसी जारी किए जा चुके हैं। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने निजी कंपनियों से ग्रैप-4 उपायों का पालन करने का आह्वान कि...

दिसम्बर 22, 2025 2:01 अपराह्न

views 420

डीआरडीओ और आरआरयू ने रक्षा और आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते पर किया हस्ताक्षर

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डी आर डी ओ तथा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय - आर आर यू ने रक्षा और आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य रक्षा और आंतरिक सुरक्षा प्रौद्योगिकियों में देश को आत्मनिर्...

दिसम्बर 22, 2025 2:29 अपराह्न

views 158

युवा शोध फैलोशिप कार्यक्रम-शक्ति की राष्ट्रीय महिला आयोग ने की शुरुआत

राष्ट्रीय महिला आयोग ने युवा शोध फैलोशिप कार्यक्रम-शक्ति फैलोशिप की शुरुआत की है। इसमें भारत में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर शोध के लिए युवा छात्रों और शोधकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस फैलोशिप का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा, लिंग आधारित हिंसा, कानूनी अधिकार और न्याय, साइबर सुरक...

दिसम्बर 22, 2025 2:30 अपराह्न

views 64

घने कोहरे के कारण दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कई उड़ानें और रेलगाड़ियां बाधित

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आज घने कोहरे के कारण कई उड़ानें और रेलगाड़ियां बाधित हुईं। आकाशवाणी से बातचीत में दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण लगभग 10 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। रेलवे के दिल्ली मंडल ने बताया कि आज दिल्ली जाने...

दिसम्बर 22, 2025 1:17 अपराह्न

views 57

एयर इंडिया की उड़ान से संबंधित घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया की एक उड़ान से संबंधित घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को इस मामले की गहन जांच करने का निर्देश भी दिया है। मंत्रालय ने एयरलाइन से यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने ...

दिसम्बर 22, 2025 1:07 अपराह्न

views 77

जो बाइडन के कार्यकाल में पदभार संभालने वाले 29 देशों के राजदूतों को अमरीकी प्रशासन ने बुलाया वापस

अमरीकी प्रशासन ने विदेशों में अमरीकी दूतावासों में राजदूत और अन्‍य वरिष्‍ठ पद के लगभग 30 राजनयिकों को वापस बुलाया है। 29 देशों में राजनयिक दूतावासों के प्रमुखों को सूचित किया गया कि उनका कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में समाप्‍त हो रहा है। इन सभी ने जो बाइडेन के कार्यकाल में अपना पदभार संभाला था।   सबसे ...

दिसम्बर 22, 2025 12:58 अपराह्न

views 64

तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटा, मुंबई जा रहा एयर इंडिया का विमान

मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आई। पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना दी। इसके पश्‍चात फ्लाइट की मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार आपातकालीन लैंडिंग की।   एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, विमान सुरक्षित उ...

दिसम्बर 22, 2025 12:55 अपराह्न

views 68

बांग्‍लादेश: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग की भागीदारी के बिना हुआ चुनाव वैध नहीं

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनकी पार्टी- अवामी लीग की भागीदारी के बिना बांग्‍लादेश में हुआ चुनाव वैध नहीं हो सकता। ऐसा चुनाव सिर्फ मौजूदा सरकार का जबरन ढंग से सत्‍ता हासिल करने जैसा होगा।   बांग्‍लादेश में अगले साल फरवरी में राष्‍ट्रीय चुनाव होने हैं। जिसमें अवामी ल...

दिसम्बर 22, 2025 12:45 अपराह्न

views 95

पश्चिम बंगाल: शेख शाहजहां मामले में प्रमुख गवाह भोलानाथ घोष की हत्या के प्रयास में अलीम मोल्ला गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के शेख शाहजहां मामले में प्रमुख गवाह भोलानाथ घोष की हत्या के प्रयास में मुख्य संदिग्ध अलीम मोल्ला को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया। उसे आज बसीरहाट अदालत में पेश किया जाएगा।   10 दिसंबर को उत्तरी 24 परगना जिले में ट्रक की टक्कर में भोलानाथ घोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें उन...

दिसम्बर 22, 2025 12:43 अपराह्न

views 51

उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में बुधवार तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।   इस बीच, दिल्ल...