सितम्बर 27, 2026 10:25 अपराह्न

printer

65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 ललित कला अकादमी पुरस्कारों की घोषणा

ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 ललित कला अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। राष्ट्रीय कला अकादमी के रूप में ललित कला अकादमी इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इसे भारत में समकालीन दृश्य कला की प्रतिष्ठित वार्षिक प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है।  

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार अकादमी को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दो हजार से अधिक कलाकारों से करीब छह हजार कलाकृतियां प्राप्त हुईं।

पुरस्कार पाने वाले कलाकारों में मूर्तिकला में चंद्र शेखर साईं, चित्रकला में चंद्र नस्कर, रेखांकन में गोपाल और प्रिंटमेकिंग में पंकज कुमार शर्मा तथा प्रीतम मधुकर देउसकर शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला