सितम्बर 18, 2026 2:38 अपराह्न

printer

20वें एशियाई खेलों की औपचारिक शुरूआत कल से जापान के आईची नागोया में होगी

20वें एशियाई खेलों की औपचारिक शुरूआत कल से जापान के आईची नागोया में हो रही है। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और एशियाई खेलों में शॉट पुट के मौजूदा चैंपियन तजिन्‍दर पाल सिंह तूर उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्‍वज वाहक रहेंगे। 
 
मनु भाकर ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। तजिन्‍दर पाल ने 2018 के जकार्ता और 2022 के हांगचाऊ एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीते थे।