रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश की पहली यात्री ट्रेन की 173वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऐतिहासिक ठाणे रेलवे पुल और शुरुआती ट्रेन की एक तस्वीर साझा की।
देश की पहली यात्री ट्रेन ने 16 अप्रैल 1853 को मुंबई के बोरी बंदर और ठाणे के बीच यात्रा की थी।
सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि यह यात्रा अब भी जारी है, जो भारतीय रेल की स्थायी विरासत को दर्शाती है।
उन्होंने एक कोलाज भी जारी किया, जिसमें ऐतिहासिक ठाणे रेलवे पुल की प्रमाणित अभिलेखीय तस्वीर के साथ आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाया गया है।
मध्य रेलवे द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपयोग की गई अभिलेखीय तस्वीर ऐतिहासिक रूप से सटीक है। इससे पहले प्रसारित की गई गलत और भ्रामक तस्वीरों को लेकर लंबे समय से उठ रही चिंताओं का समाधान हुआ है।