अगस्त 31, 2026 9:24 पूर्वाह्न

printer

असम के गुवाहाटी में हुआ 13वीं उत्तर पूर्व जोन निशानेबाजी चैंपियनशिप का समापन

सिक्किम के निशानेबाजों ने 13वीं उत्तर पूर्व जोन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में असाधारण प्रदर्शन किया। 13वीं उत्तर पूर्व जोन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 का समापन कल असम के गुवाहाटी में हुआ। इस चैंपियनशिप में सिक्किम के लक्ष्मण अधिकारी ने मास्टर पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। यह उत्तर पूर्व जोन स्तर पर सिक्किम का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी निशानेबाज द्वारा जीता गया पहला पदक था। सिक्किम के दो निशानेबाज अनु छेत्री और शेरिंग यांगडेन भूटिया ने 13वीं उत्तर पूर्व जोन निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 69वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। छेत्री ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफाई किया, जबकि भूटिया का चयन 10 मीटर एयर राइफल के लिए हुआ है।
कुल मिलाकर, सिक्किम के 11 निशानेबाजों ने जोन चैंपियनशिप में भाग लिया। इस चैंपियनशिप में सिक्किम राइफल एसोसिएशन के दल में आठ पिस्टल निशानेबाज और तीन राइफल निशानेबाज शामिल थे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला