135वीं डूरंड कप प्रतियोगिता आज शिलांग में शुरू हो रही है। टूर्नामेंट के ग्रुप ई के मैच शहर में खेले जाएंगे, जिसमें मेघालय के तीन फुटबॉल क्लब – शिलांग लाजोंग, नोंगकसेह स्पोर्ट्स एंड सोशल कल्चरल क्लब और लैंग्सनिंग फुटबॉल क्लब हिस्सा लेंगे। मुंबई फुटबॉल क्लब भी ग्रुप ई के मैचों में शामिल है।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह आज दोपहर 3 बजे शुरू होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में फ्यूजन, मिलिट्री और पाइप बैंड की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
135वें डूरंड कप के साथ-साथ, भारतीय सशस्त्र बलों के हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी भी 31 जुलाई और 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक पोलो ग्राउंड बस पार्किंग में जनता के लिए खुली रहेगी।