सितम्बर 29, 2026 9:41 अपराह्न

printer

आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध पर बिम्सटेक संयुक्त कार्य समूह की 11वीं बैठक संपन्न

आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध पर बिम्सटेक संयुक्त कार्य समूह की 11वीं दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में बिमस्‍टेक के सभी सदस्य देशों – बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में आतंकवाद-रोधी मामलों के अतिरिक्त सचिव डॉ. सुहेल एजाज खान ने की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में बिम्सटेक क्षेत्र में पारंपरिक और उभरते गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों पर चर्चा हुई। प्रतिभागी देशों ने क्षेत्र में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों का मुकाबला करने में सहयोग और समन्वय बढ़ाने के लिए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में बिम्‍सटेक संयुक्त कार्य समूह के अंतर्गत विभिन्न उप-समूहों की बैठकों की रिपोर्टों पर भी चर्चा हुई। इनमें मानव तस्करी, मादक पदार्थों, मनोरोगी पदार्थों और पूर्वगामी रसायनों की अवैध तस्करी की रोकथाम और धनशोधन विरोधी तथा आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर उप-समूह शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला