अक्टूबर 10, 2026 7:55 अपराह्न

printer

दसवीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्‍पन्‍न

दसवीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस आज सम्‍पन्‍न हो गई। चार दिन के इस आयोजन में कई महत्‍वपूर्ण चर्चाएं, बहुपक्षीय सहयोग और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन हुआ, जिसने ग्लोबल डिजिटल क्रिएटर के तौर पर भारत की स्थिति को और मज़बूत किया। सीमाओं के बिना विस्तार की थीम पर आधारित इस आयोजन के आखिरी दिन, उच्‍च स्‍तरीय नीति और मानकीकरण को ज़मीनी स्तर पर लागू करने पर बल दिया गया। इसमें एग्री-फूड सिस्टम में एआई के इस्तेमाल, युवाओं के नेतृत्‍व में फ्रंटियर रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस 5G एआई एजेंट और लास्ट-माइल डिजिटल डिलीवरी की प्रशासनिक ज़रूरतों पर ध्‍यान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी आईपी और सॉवरेन सेमीकंडक्टर के विज़न के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करने से लेकर, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ग्लोबल 6G पेटेंट का 10% हिस्सा हासिल करने के भारत के लक्ष्य पर बल देने तक, इस आयोजन ने देश की टेक्नोलॉजी के उपभोक्ता से ग्लोबल टेलीकॉम स्टैंडर्ड के निर्माता बनने की यात्रा को मज़बूत किया।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रामकृष्ण पी. ने कहा कि इस आयोजन ने यह तय करने के लिए महत्‍वपूर्ण बेंचमार्क स्थापित किया है कि डिजिटल फ़ोरम किस तरह से असरदार बदलाव लाते हैं। पिछले चार दिनों में इस आयोजन ने दिखाया कि भारत की डिजिटल गाथा अब सिर्फ़ रोलआउट और विस्तार तक सीमित नहीं है; यह इंटरनेशनल बेंचमार्क तय करने, सॉवरेन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने और मकसद-आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाने के बारे में है।

बेहतरीन नवाचार और उद्यमिता में शानदार कार्य के लिए, ‘स्काई एयर मोबिलिटी’ ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में आयोजित ‘स्टार्टअप वर्ल्ड कप इंडिया’ रीजनल स्‍पर्धा जीती। इस प्रतियोगिता ने ज़्यादा संभावनाओं वाले स्टार्टअप्स को अपने सॉल्यूशन दिखाने और बड़े निवेश और उद्यमिता इकोसिस्टम से जुड़ने का बेहतरीन मंच दिया।

स्काई एयर मोबिलिटी भारतीय ड्रोन डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स कंपनी है जो हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और खाने-पीने की चीज़ों के लिए तेज़ और ऑटोमैटिक हवाई ट्रांसपोर्ट की सुविधा देती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला