अगस्त 17, 2026 9:28 अपराह्न

printer

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश के कारण 1 व्यक्ति की मौत, 4 अन्य घायल

दक्षिण कोरिया में आज मूसलाधार बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। गृह और रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक इमारत के भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई। दक्षिणी शहर जियोजे में दो और आसपास के शहरों में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। शनिवार से दक्षिण कोरिया के दक्षिणी हिस्सों में हो रही तेज बारिश के कारण 390 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। करीब 3 हजार 580 मकानों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
 
वहीं, फिलीपींस में भारी मानसूनी बारिश से राजधानी मनीला और आसपास के कई प्रांतों में प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात प्रभावित हुआ। सरकार ने दोपहर से सरकारी कार्यालयों में कामकाज और सभी स्तरों की कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
 
फिलीपींस में करीब तीन सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दो सप्ताह पहले उत्तरी लूजोन द्वीप में एक तूफान भी आया था। नागरिक रक्षा कार्यालय के अनुसार, भूस्खलन और बाढ़ सहित बारिश से जुड़ी घटनाओं में 23 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला