देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों की समग्र कार्यबल भागीदारी दर – डब्ल्यूपीआर अगस्त में बढ़कर 52.8 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2026 के बाद से उच्चतम स्तर है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक श्रम बल और बेरोजगारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण डब्ल्यूपीआर में एक दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 55.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। शहरी डब्ल्यूपीआर में आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और यह अगस्त माह में 47 प्रतिशत रही।
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली रूप से घटकर पांच प्रतिशत रह गई, जबकि जुलाई माह में यह 5.1 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक श्रम बल और बेरोजगारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई। इस वर्ष जनवरी के बाद से यह सबसे कम है।
हालांकि शहरी बेरोजगारी दर मामूली बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो गई, जो चार महीनों में सबसे अधिक है।